Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jun, 2024 07:39 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक कोमल हृदय और विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ हमेशा विनम्रता से पेश आते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक कोमल हृदय और विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ हमेशा विनम्रता से पेश आते हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक एवं मृदुभाषी होते हैं। यह बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक रिश्ते जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक छोटी-छोटी बात को दिल से लगा लेते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के सुख- दुख को ही अपना समझते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं परन्तु जब इन लोगों को दूसरों से समान प्रतिक्रिया नहीं मिलती तो परेशान भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। हालांकि किसी को कुछ कहना या कोई दोष देना इनके बस में नहीं होता। ये लोग दिल ही दिल में बहुत परेशान रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। इन्हें अद्भुत रचनाओं को आकार देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों की एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है। अपने परिवार में माता के साथ इनका विशेष स्नेह होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ अपनी बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। इस साल आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए कार्य को गति मिलेगी। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने का समय किसी बात को गहराई में सोचने के कारण परेशानी में बीतेगा। अक्टूबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। नवंबर के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और अपने क्रोध पर काबू रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत बड़ा निवेश न करें। हालांकि सरकारी काम बनने के योग बनते हैं, समय का सूझबूझ के साथ सदुपयोग करें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कोर्ट संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। फरवरी के महीने में दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। मार्च के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी चाहने वाले लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अप्रैल के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कौए को पनीर खिलाएं। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com